Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में स्थिति काबू में है हमने रोजाना कोरोना टेस्ट की संख्या को तिगुना कर दिया है: CM केजरीवाल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली में स्थिति काबू में है हमने रोजाना कोरोना टेस्ट की संख्या को तिगुना कर दिया है: CM केजरीवाल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में कोरोना के हालात पर, इससे लड़ने की क्या तैयारी है, बेडों की उपलब्धता और प्लाज्मा थेरेपी जैसे हर मुद्दे पर बात की।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि दिल्ली में लगभग 74,000 कोरोना केस हैं। जिसमें से 45,000 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। लेकिन अगर इसे दूसरी तरह से देखें तो हालात चिंताजनक जरूर हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति काबू में है।

उन्होंने आगे कहा कि हमने रोजाना टेस्ट की संख्या को तिगुना कर दिया है, इसलिए भी कोरोना के ज्यादा केस आ रहे हैं। अभी कुल 26,000 कोरोना मरीज हैं जिनमें से सिर्फ 6,000 अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी 7,500 बेड अस्पतालों में खाली हैं।

3,000-3,500 केस रोज आने के बावजूद भी लोगों को अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं है। फिलहाल हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं। लेकिन हमें आईसीयू बेड की आवश्यकता है।

जिसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं। बैंक्वेट हाॅल में 3,500 बेड बढ़ाए जा रहे है और हम कुछ अस्पतालों में आईसीयू बेड भी बढाएंगे। केजरीवाल ने ये भी कहा है कि जिनका इलाज घर में हो रहा है उन्हें हम ऑक्सीमीटर दे रहे हैं।

यदि आपका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है तो तुरंत हमें सूचित करें। हमारी टीम ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ आपके पास पहुंचेगी या आपको तुरंत अस्पताल ले जाया जाएगा।

इसके साथ ही केजरीवाल ने एक कोरोना संक्रमित से हुई अपनी बातचीत भी सुनाई, जिसमें उन्होंने उससे उसका हाल जाना और ऑक्सीमीटर मिला कि नहीं इस बारे में भी पूछा। उस शख्स ने बताया कि उसे ऑक्सीमीटर मिला हुआ है और वह अपना ऑक्सीजन लेवल नापता रहता है।

इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी बताया कि दिल्ली को 200 और प्लाज्मा थेरेपी करने की इजाजत मिल गई है। उन्होंने बताया कि सरकार कम गंभीर मरीजों पर भी इस थेरेपी का प्रयोग करेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने अपना ‘टेलीग्राम’ चैनल लांच किया रिकॉर्ड 3,500 सदस्य जुड़े
Next: 1987 बैच की आईएएस विनी महाजन पंजाब की नई मुख्य सचिव बनेगी: पंजाब सरकार

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.