Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजों की तादाद 508953 पहुची अब तक 15685 लोगों की हो चुकी मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना मरीजों की तादाद 508953 पहुची अब तक 15685 लोगों की हो चुकी मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

अनलॉक 1.0 के साथ अनलॉक हुए कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 508953 पहुंच गई है. कोरोना से संक्रमण के कारण देश में अब तक 15685 लोगों की जान जा चुकी है.

हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक 295881 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब तमिलनाडु में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है.

महाराष्ट्र में एक दिन में 5000 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई. तमिलनाडु में संक्रमण के 3645 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3460 नए केस सामने आए हैं.

कोरोना वायरस की टेस्टिंग के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. देश में 26 जून को 220479 सैंपल टेस्ट किए गए. 26 जून तक देश में 7996707 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.

कोरोना से मौत के मामलों की जल्द जानकारी मिल सके, इसके लिए अब बीएमसी ने नई व्यवस्था शुरू की है. 1 जुलाई से अस्पतालों को गूगल फॉर्म के जरिए 48 घंटे के अंदर मृतकों की जानकारी देनी होगी.

राजस्थान में भी कोरोना की जांच तेज करने के लिए अब एंटीजन किट का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि, कोरोना की टेस्टिंग से पहले सरकार एंटीजन किट की टेस्टिंग करेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जापानी कंपनी जेपीएल हरियाणा में लिथियम बैटरी का कारखाना लगाएगी: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
Next: अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वैज्ञानिक कोरोना वायरस के लिए प्रभावी वैक्सीन बना पाएंगे: WHO

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 16 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.