Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना से संघर्ष जारी: झारखंड सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना से संघर्ष जारी: झारखंड सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

झारखंड में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना से संघर्ष में जनता के सहयोग से अब तक राज्य सरकार को अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है.

उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि सीएम ने कहा कि जनता को बीच-बीच में रियायतें मिलती रहेंगी.

नये आदेश के मुताबिक पहले जिन गतिविधियों पर प्रतिबंध था वो आगे भी जारी रहेगा. यानी धार्मिक स्थानों पर लोगों के जमा होने पर मनाही होगी. सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे.

-स्कूल कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.

-राज्य से बाहर और भीतर बसों के जरिए आवागमन बंद ही रहेगा, यानी की राज्य में अगले आदेश तक बसें नहीं चलेंगी.

-झारखंड में शॉपिंग मॉल भी बंद ही रहेंगे.

-राज्य में सैलून, स्पा, बॉर्बर शॉप आगे भी बंद रहेंगे.

-सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

-रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लोगों के आवाजाही पर मनाही होगी. हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के काम पर कोई रोक नहीं होगी.

-65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में रहने की सलाह दी जाती है.

-शादी में 50 लोगों के ही जमा होने की इजाजत होगी, सभी को मास्क पहनना होगा.

-अंतिम संस्कार के दौरान 20 लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत है.

-दुकानों में एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति जमा नहीं होंगे.

-दुकानदार और ग्राहक दोनों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वैज्ञानिक कोरोना वायरस के लिए प्रभावी वैक्सीन बना पाएंगे: WHO
Next: बड़ी खबर: बजाज ऑटो के फैक्टरी में 140 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव 2 कर्मचारीयो की हुई मौत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.