Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सहारनपुर के बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके दो परिजन हुए कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

सहारनपुर के बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके दो परिजन हुए कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

देश में कोरोना का संकट बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन नए केसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. दिल्ली और महाराष्ट्र की अपेक्षा फिलहाल उत्तर प्रदेश की स्थिति कम चिंताजनक है, लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना के नए पॉजिटिव केस योगी सरकार के लिए भी चिंता का विषय है.

यूपी में  जानकारी सामने आई कि सहारनपुर के बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके दो परिजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

जानकारी के मुताबिक बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उनका बेटा और भतीजा कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. यह जानकारी सामने आते ही आनन-फानन में जिला अस्पताल प्रशासन ने सांसद और उनके बेटे और भतीजे को क्वारनटीन के लिए पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है.

इसके अलावा सहारनपुर में चार अन्य प्रवासियों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही जिले में शुक्रवार को कुल 7 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.

जिले में अब कोरोना के कुल 362 केस हो चुके हैं. वहीं जिले में अब कोरोना के कुल 76 एक्टिव केस हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं. उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

हालांकि इस मामले में अच्छी बात यह है कि उनके अंदर कोरोना संक्रमण का स्तर अभी व्यापक नहीं है बल्कि निम्न स्तर का है. इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि उनके ऑफिस के बाकी स्टाफ की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है.

Post navigation

Previous: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रहा लगातार इजाफा,दिल्ली में दोनों 80 के पार
Next: मां सोनिया गांधी को 135 साल पुरानी पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त करेगे राहुल गाँधी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.