Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • राज्य

कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

लखनऊ में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि बीजेपी सरकार यूपी पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी की नहीं.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ‘कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी की नहीं. देखिए किस तरह यूपी पुलिस ने हमारे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को रात के अंधेरे में उठाया.’

आगे प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘पहले फर्जी आरोपों को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को चार हफ्तों के लिए जेल में रखा. ये पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है. कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठियों और फर्जी मुकदमों से नहीं डरने वाले.’

गौरतलब है कि सोमवार को राजधानी लखनऊ से पुलिस ने कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम को गिरफ्तार किया था. शाहनवाज आलम कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के चेयरमैन हैं. पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शन के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के निकट गोल्फ लिंक अपार्टमेंट के सामने से शाहनवाज़ आलम को अचानक उठा लिया. इसी तरह आशीष अवस्थी को भी पुलिस थाने उठाकर ले गई. आशीष अवस्थी यूपीसीसी के सोशल मीडिया का काम देखते हैं. पुलिस ने आशीष अवस्थी की गिरफ्तारी की अबतक जानकारी नहीं दी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इंतकाम: मोदी सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक, शेयरइट और वीचैट समेत कुल 59 चीनी ऐप्स पर पाबंदी लगाई
Next: सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है: शेखर सुमन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.