Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है: शेखर सुमन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है: शेखर सुमन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही शेखर सुमन भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने #JusticeForSushantForum ट्रेंड भी शुरू किया है. ताकि भारत सरकार पर सीबीआई जांच के लिए दबाव बनाया जा सके. शेखर का मानना है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है.

अब शेखर सुमन पटना में सुशांत के पिता से मिले. कुछ ही घंटे बाद शेखर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पटना दौरे और सुशांत के पिता से मुलाकात की कुछ झलकियां शेयर कीं.

वीडियो में शेखर सुमन सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के सामने बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान शेखर सुमन के साथ सुशांत के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर संदीप सिंह भी मौजूद थे.

बकौल शेखर उन दोनों ने बहुत ज्यादा बातें नहीं कीं लेकिन सुशांत के पिता की खामोशी बहुत कुछ बोल रही थी. शेखर ने लिखा, “सुशांत के पिता से मिला, उनका दुख बांटा. हम कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बैठे रहे बिना एक-दूसरे से एक भी शब्द कहे. वह अब भी गहरे सदमे में हैं. मुझे लगा कि उनके साथ खामोश रहना उनका दुख बांटने का सबसे अच्छा तरीका होगा.”

उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सुशांत के घर के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं. वह अपने फोरम के बारे में बता रहे हैं जो उन्होंने सुशांत के लिए बनाया है और बता रहे हैं कि वह कोशिश करते रहेंगे जब तक इस मामले में जांच आगे नहीं बढ़ती. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “पटना में सुशांत के घर पर हूं… एक लड़ाई पूरी करनी है. कुछ भी हो जाए. हार नहीं मानूंगा.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा
Next: कोरोना वायरस का सबसे बुरा रूप आना अभी बाकी है हमें ये कहते हुए दुख हो रहा है: WHO चीफ टेड्रोस गैब्रियेस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.