Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुंदेलखंड का कोई घर अब नहीं रहेगा प्यासा CM योगी ने उठाया बड़ा कदम
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बुंदेलखंड का कोई घर अब नहीं रहेगा प्यासा CM योगी ने उठाया बड़ा कदम

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download-8-17

कोरोना महामारी से लड़ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार यानी 30 जून को बुंदेलखंड से ‘हर घर, नल से जल योजना’ की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी सरकार बुंदेलखंड, विंध्याचल और इंसेफ्लाइटिस प्रभावित क्षेत्रों तथा आर्सेनिक व फ्लोराइड प्रभावित इलाकों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की योजना शुरू करेंगे.

पीएम मोदी की पहल पर देशभर में हर गांव तक पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उत्तर प्रदेश में चार चरणों में इस अभियान को चलाया जाएगा.

इस अभियान के तहत पहले उन क्षेत्रों को चुना गया है, जहां पीने के पानी का सबसे ज्यादा संकट है या जहां जलजनित बीमारियों का प्रकोप सबसे ज्यादा है. योजना के तहत सर्फेस वाटर और भूजल से पेयजल पहुंचाया जाएगा. जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान के चलते 15,000 करोड़ रुपए की लागत

से पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्याचल में अगले दो साल के भीतर हर घर पीने का पानी पहुंचेगा. अभियान की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी ने जल शक्ति मंत्रालय की महत्वपूर्ण बैठक कर योजना की रणनीति पर चर्चा की और निर्देश जारी किए.

इस दौरान जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. बैठक में फैसला लिया गया कि हर घर नल से जल योजना में जो संस्था काम करेगी, अगले 10 सालों तक रखरखाव की जिम्मेदारी उसी की होगी. योजना के दूसरे चरण में विंध्याचल क्षेत्र के जिलों सोनभद्र और मिर्जापुर में हर घर तक पीने का पानी पहुंचाया जाएगा.

तीसरे चरण में जापानी बुखार और इंसेफलाइटिस से प्रभावित क्षेत्रों गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती व देवरिया में इस योजना के तहत पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. योजना के चौथे व अंतिम चरण में आर्सेनिक व फ्लोराइड से प्रभावित गंगा-यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में पेयजल योजना पहुंचेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हर मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं
Next: चीन ने अमेरिका के कर्मचारियों पर वीजा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया: ग्लोबल टाइम्स

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.