Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चीन ने अमेरिका के कर्मचारियों पर वीजा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया: ग्लोबल टाइम्स
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

चीन ने अमेरिका के कर्मचारियों पर वीजा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया: ग्लोबल टाइम्स

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_32_01059951100

हांगकागं के मसले पर अमेरिका की प्रतिक्रिया में चीन ने भी अमेरिका से आने वाले लोगों के वीजा पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि चीन ने अमेरिका के कर्मचारियों पर वीजा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका की तरफ से हांगकांग से संबंधित मुद्दों पर खराब बर्ताव के बाद यह फैसला लिया गया है. इससे पहले अमेरिका ने चीनी लोगों के वीजा पर पाबंदी लगाने का फैसला किया था.

अमेरिका ने शुक्रवार को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था. अमेरिका ने उन पर हांगकांग में मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के बुनियादी अधिकारों के हनन का आरोप लगाया था.

इसके बाद चीन ने भी हांगकांग संबंधित मुद्दों को लेकर चीनी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने के अमेरिका के फैसले का कड़ा विरोध जताया था. साथ ही चीन ने कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने के लिए वह मजबूत कदम उठाता रहेगा.

कोरोना वायरस का पूरी दुनिया में संक्रमण फैलने के बाद से अमेरिका और चीन के रिश्ते खराब हुए हैं. हांगकांग के लिए चीन के सुरक्षा कानून ने ट्रंप को विशेष आर्थिक पैकेज को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रेरित किया जिसने हांगकांग को एक वैश्विक वित्तीय केंद्र रहने की अनुमति दी है.

बहरहाल, जारी बयान में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन को चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणा में अपनी प्रतिबद्धताओं और दायित्वों का सम्मान करने का आह्वान किया था.

अमेरिका ने कहा था कि हांगकांग को अपनी स्वायत्तता का इस्तेमाल करने का पूरा अधिकार है. इसमें मानव अधिकार और मौलिक स्वतंत्रता, जिसमें अभिव्यक्ति और शांति की स्वतंत्रता भी शामिल है. इन अधिकारों का हांगकांग प्रशासन की तरफ से संरक्षित किया जाना चाहिए.

अमेरिका के फैसले पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. चीन ने शनिवार को हांगकांग संबंधित मुद्दों को लेकर चीनी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने के अमेरिका के फैसले का कड़ा विरोध जताया. साथ ही चीन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने के लिए वह मजबूत कदम उठाता रहेगा.

Post navigation

Previous: बुंदेलखंड का कोई घर अब नहीं रहेगा प्यासा CM योगी ने उठाया बड़ा कदम
Next: सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.