Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बैन के बाद: APKmirror जैसी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर TikTok अब भी डाउनलोड किया जा रहा है
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बैन के बाद: APKmirror जैसी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर TikTok अब भी डाउनलोड किया जा रहा है

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन किया है. इनमें सबसे पॉपुलर ऐप TikTok है जिसके भारत में करोड़ों यूजर्स हैं. ये ऐप अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है. यानी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अब स्टोर से इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं.

हालांकि इस ऐप को यूजर्स के स्मार्टफोन्स से ब्लॉक नहीं किया गया है. इतना ही नहीं कई यूजर्स अब भी ये ऐप डाउनलोड कर पा रहे हैं. APKmirror जैसी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर ये ऐप अब भी उपलब्ध है और डाउनलोड भी किया जा रहा है.

ये ऐप पहले की तरह काम भी कर रहा है और लोग इस पर वीडियो भी अपलोड या डाउनलोड कर पा रहे हैं. हालांकि प्ले स्टोर से ऐप हटाए जाने की स्थिति में शायद इस ऐप का ऑफिशियल अपडेट न मिल पाए. एपीके मिरर वेबसाइट पर पिछले हफ्ते तक का अपडेटेड ऐप मौजूद है.

गौरतलब है कि भारत में इससे पहले भी TikTok पर बैन लगाया गया था और तब भी इस तरीके से लोग डाउनलोड करते रहे हैं. क्योंकि ये ऐप तब भी लोगों के मोबाइल से ब्लॉक नहीं किया गया था.

बहरहाल सरकार द्वारा लगाए गए बैन के बाद TikTok की तरफ से स्टेटमेंट भी जारी कर दिया गया है. कंपनी ने कहा है कि हमें केंद्र सरकार ने क्लैरिफिकेशन के लिए बुलाया है.

टिक टॉक के मुताबिक, ‘TikTok प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर भारतीय कानून का पालन करता रहेगा और किसी तरह का डेटा चीनी सरकार के साथ शेयर नहीं किया गया है और आगे भी ऐसा नहीं किया जाएगा. टिक टॉक ने 14 भारतीय भाषाओं, करोड़ों यूजर्स, आर्टिस्ट, एडुकेटर्स और परफॉर्मर्स के साथ इंटरनेट को डेमोक्रैटाइज किया है’

Post navigation

Previous: चातुर्मास में भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं जिससे शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होते
Next: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है दूर्वा घास इन्हें अत्यंत प्रिय है

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.