Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चीन की ओर से बेवजह भारत के साथ तल्खी का माहौल बनाया जा रहा: अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबियो
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

चीन की ओर से बेवजह भारत के साथ तल्खी का माहौल बनाया जा रहा: अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबियो

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

भारत और चीन के बीच जो विवाद चल रहा है उसकी नजर पूरी दुनिया पर है. क्योंकि दो परमाणु संपन्न देशों के बीच विवाद का असर दुनिया की राजनीति पर पड़ता है. इस बीच अमेरिका के कई सीनेटर्स ने चीन को भारत के खिलाफ जानबूझ कर आक्रामक रवैया अपनाने के लिए लताड़ा है.

अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबियो ने सोमवार को अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से बात की. उन्होंने कहा कि चीन की ओर से बेवजह भारत के साथ तल्खी का माहौल बनाया जा रहा है, हम इस मसले पर भारत के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने साफ कर दिया है कि भारत चीन के सामने झुकेगा नहीं.

उनके अलावा सीनेट के मेजोरिटी लीडर मिच मेकोनेल ने भी एक हफ्ते में दूसरी बार चीन को लताड़ा है. उन्होंने कहा कि चीन ने जापानी क्षेत्र में अपनी सबमरीन को शुरू कर दिया है, भारत के साथ जंग छेड़ दी है.

चीन ने जानबूझकर ये माहौल पैदा किया है और भारत के साथ झगड़ा शुरू किया है. मिच ने कहा कि चीन ने भारत के 20 जवानों को मार दिया है.

आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच जारी विवाद पर इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि ये बहुत चिंता की बात है, वह दोनों देशों में बात करवाने को तैयार हैं.

वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि अमेरिका अपनी सेना को यूरोप से हटाकर एशियाई देशों के पास तैनात करेगा. क्योंकि चीन लगातार भारत पर आक्रामक हो रहा है, इसके अलावा दक्षिणी चीन सागर में हरकत कर रहा है.

बता दें कि गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच पंद्रह जून को भिड़ंत हो गई थी. इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, इसी के बाद से दोनों देशों में तनाव की स्थिति है. अबतक बॉर्डर पर कई दौर की बात हुई है, लेकिन कुछ निर्णय नहीं निकल पाया है.

Post navigation

Previous: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है दूर्वा घास इन्हें अत्यंत प्रिय है
Next: हर साल आषाढ़ मास की पवित्र पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है: धर्म

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.