Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हडकंप: एक्टर आमिर खान के स्टाफ मेंबर हुए कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हडकंप: एक्टर आमिर खान के स्टाफ मेंबर हुए कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1593501970Untitled-7

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. एक्टर ने ट्विटर एक लेटर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनके घर के दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ जो कि नेगेटिव निकला है.

आमिर ने लिखा- मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें तुरंत क्वारनटीन कर दिया गया है. बीएमसी के अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए उन्हें मेडिकल सुविधाए उपलब्ध कराईं.

मैं बीएमसी का धन्यवाद करना चाहता हूं. वे मेरे स्टाफ की अच्छी देखभाल कर कर रहे हैं. साथ ही पूरी सोसायटी को सैनिटाइज और डिसइंफेक्ट कर रहे हैं.

”हम सभी का भी कोरोना टेस्ट हुआ और हम लोग नेगेटिव पाए गए हैं. अभी मैं अपनी मां का कोरोना टेस्ट करवाऊंगा. वे आखिरी शख्स हैं जिनका कोरोना टेस्ट होना बाकी है.

प्लीज प्रार्थना कीजिए कि मेरी मां का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकले. जिस प्रोफेशनलिज्म के साथ बीएमसी ने हमारी मदद और केयर की है, उसके लिए मैं एक बार फिर से उनका धन्यवाद करना चाहता हूं.”

आमिर खान ने कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ का भी धन्यवाद किया है. उन्होंने लिखा- वे सभी टेस्टिंग प्रोसेस को काफी प्रोफेशनल और केयर के साथ कर रहे हैं. आमिर खान ने सभी से सेफ रहने की भी अपील की है.

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा है. इसमें उनके साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी. ये फिल्म टॉम हैंक्स की मूवी फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है. लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से मूवी की रिलीज डेट पर सस्पेंस बना हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीनी ऐप्स का भारत में अरबों का कारोबार हुआ ठप
Next: भारत में 59 चीनी ऐप्स को बैन करने पर चीन बहुत चिंतित है: चीनी विदेश मंत्रालय

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.