Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी राहत: यूपी के विश्वविद्यालयों के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी राहत: यूपी के विश्वविद्यालयों के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
23_06_2020-examination_20427158

कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश में जिस समय लॉकडाउन लागू हुआ, उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में तब परीक्षा चल रही थी. मार्च महीने में ही परीक्षा शुरू हुई थी कि 25 मार्च से लॉकडाउन लागू हुआ और सभी परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं.

पिछले दिनों कुछ विश्वविद्यालयों ने स्थगित परीक्षा के लिए तिथियों का ऐलान भी कर दिया था, जिसके बाद कई जगह छात्र सड़क पर उतर आए थे.

अब छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. यूपी के विश्वविद्यालयों में अब स्थगित परीक्षा नहीं कराई जाएगी. बगैर परीक्षा के ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा.

यूपी के विश्वविद्यालयों में 48 लाख छात्र पंजीकृत हैं. यह निर्णय स्थगित परीक्षा को लेकर सरकार की ओर से बनाई गई कुलपतियों की चार सदस्यीय समिति ने लिया है.

समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. हालांकि, इस पर अभी सरकार की मुहर नहीं लगी है. बताया जाता है कि अगली बैठक में इस पर सरकार आधिकारिक रूप से निर्णय लेगी, लेकिन अब बगैर परीक्षा के ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाना तय माना जा रहा है. गौरतलब है कि मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति एके तनेजा की अध्यक्षता में यूपी सरकार ने चार सदस्यीय समिति बनाई थी.

सरकार ने समिति से स्थगित परीक्षा कराने के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी. अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित भी इस समिति के सदस्य हैं.

बता दें कि विश्वविद्यालयों में परीक्षा कराने और सेशन को लेकर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने भी एक समिति बनाई थी. यूजीसी की समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में परीक्षाएं कराए बगैर छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की सिफारिश की है.

Post navigation

Previous: भारत में 59 चीनी ऐप्स को बैन करने पर चीन बहुत चिंतित है: चीनी विदेश मंत्रालय
Next: 5G की दौड़ से चीनी हुवै हुआ बाहर भारत में 5G की नीलामी एक साल के लिए टाली गई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.