Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हडकंप: चीन ने हांगकांग के विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

हडकंप: चीन ने हांगकांग के विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
china-hong-kong-780x405-1

हांगकांग की मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन ने उस विवादास्पद कानून को मंजूरी दी है जिससे अधिकारियों को हांगकांग में अलगाववादी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की अनुमति मिल जाएगी।

इस कानून की वजह से लोगों में डर है कि इसका इस्तेमाल इस अर्धस्वायत्त क्षेत्र में विरोध की आवाजों को दबाने के लिए किया जा सकता है।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ अखबार और सरकारी चैनल ‘आरटीएचके’ ने अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए बताया है कि मंगलवार को संसद की स्थायी समिति ने सर्वसम्मति से हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दे दी। हालांकि न तो चीन की सरकार ने और न ही हांगकांग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

हांगकांग की नेता कैरी लाम ने संवाददाताओं के साथ सप्ताहिक बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था कि स्थायी समिति की बैठक अभी चल रही है और ऐसे में कुछ भी टिप्पणी करना ‘अनुचित’ होगा।

इस कानून का लक्ष्य हांगकांग में विध्वंसक, अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियों समेत शहर के मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को रोकना है। यह भी पढ़ें- चीन का अमेरिका से बदला, ट्रंप के चीनी वायरस वाले बयान के बाद तीन पत्रकारों को निकाला

कई महीनों तक हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं जिसके बाद इस कानून को लाया जा रहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका हांगकांग का रक्षा निर्यात रोक देगा और जल्द ही हांगकांग को उन वस्तुओं की बिक्री के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी जिसका इस्तेमाल असैन्य नागरिक और सेना दोनों करते हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन द्वारा हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी देने की खबरों के बीच इस कदम की घोषणा की है।

ट्रंप प्रशासन पिछले कई सप्ताह से यह चेतावनी देता रहा है कि वह हांगकांग को अमेरिका द्वारा कारोबार में दी गई तरजीह को खत्म करने के लिए कदम उठा सकता है। इस कारोबार में कई तरह के लाभ शामिल हैं। हांगकांग उन रक्षा उपकरणों का भी आयात कर सकता है जिसकी मंजूरी चीन को नहीं है।

Post navigation

Previous: 5G की दौड़ से चीनी हुवै हुआ बाहर भारत में 5G की नीलामी एक साल के लिए टाली गई
Next: कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर विस्तृत योजना तत्काल की जानी चाहिए: PM मोदी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.