Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अनलॉक को हल्के में ना लें अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो करोना का प्रसार तेजी से बढ़ेगा: CM योगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अनलॉक को हल्के में ना लें अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो करोना का प्रसार तेजी से बढ़ेगा: CM योगी

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
yogi-adityanath_1593582269

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कोरोना की तरह की संचारी रोग से भी डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अनलॉक को हल्के में ना लें, क्योंकि लोग अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो करोना का प्रसार तेजी से बढ़ेगा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पीठ थपथपाई और कहा कि कोरोना महामारी में यूपी जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य में बहुत बेहतर काम हुआ है। आज कोविड-19 अस्पतालों में करीब डेढ़ लाख बेड हैं। जल्द जांच को बढ़ाकर 30 हजार प्रतिदिन किया जाएगा।

उन्होंने विशेष सफाई दल को हरी झंडी दिखाई। यह सफाई दल पूरे प्रदेश में गांव और मोहल्ले में जाकर सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करेगा। लोगों को उल्टी, दस्त जेई व एईएस आदि संचारी रोग से बचाने के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा।

यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में बीमारी की संभावना अधिक होती है। संचारी रोग लापरवाही के चलते किसी को भी हो सकते हैं। इसे सावधानी से रोका जा सकता है। 2016, 2017 में संचारी रोगों से 600 लोगों की मौत हुई थी, जो कि 2019 तक लगभग 126 हो गई।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के अंदर इंसेफेलाइटिस को रोकने का बड़े स्तर पर काम किया गया। अब मलेरिया, डेंगू व संचारी रोगों को रोकने के लिए फिर अभियान चलाया जा रहा है। विभागों के समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में बड़े स्तर पर काम किया है। हर प्रकार के संचारी रोग को हर हाल में हम रोकेंगे। कोरोना के लिए भी साफ सफाई की आवश्यकता है। हमें कोरोना के खिलाफ जंग जीतनी है। प्रदेश के प्रत्येक जन को हमें सुरक्षित रखना है।

आज कोरोना के टेस्ट करने के लिए प्रति दिन 25000 टेस्ट करने की क्षमता है। कल से मेरठ मंडल में डोर 2 डोर स्क्रीनिंग होगी। सर्विलांस सिस्टम मौत के आकड़ों को रोकने में कारगर हैं। हम एक-एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करेंगे। इससे आंकड़े बढेंगे पर मौत के आंकड़े गिरेंगे।

Post navigation

Previous: कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद सबसे पहले कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा: PM मोदी
Next: कोरोना संकट: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.