Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौजुदा संकट काल में भारत असाधारण सेवा कर रहे अपने चिकित्सकों को सैल्यूट करता है: PM मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

मौजुदा संकट काल में भारत असाधारण सेवा कर रहे अपने चिकित्सकों को सैल्यूट करता है: PM मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
PM-Modi-4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ बहादुरी के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे चिकित्सकों की सराहना की। पीएम ने कहा कि वे खुद अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर दूसरों की रक्षा कर रहे हैं।

‘चिकित्सक दिवस’ के मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, भारत असाधारण सेवा कर रहे अपने चिकित्सकों को सैल्यूट करता है। कोविड-19 महामारी के खिलाफ हमारे चिकित्सक अग्रिम मोर्चे पर शानदार लड़ाई लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि एक मां बच्चे को जन्म देती हैं, मगर चिकित्सक उसका पुनर्जन्म सुनिश्चित करता है।

उन्होंने कहा कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचा रहे हैं। डॉक्टर बीसी राय की जयंती एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

एक जुलाई को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ के तौर पर भी मनाया जाता है।  प्रधानमंत्री ने एक संदेश में स्वस्थ और पारदर्शी अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) समुदाय की भूमिका की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा अमूल्य है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे की शुभकामनाएं। टिवटर पर साझा किए गए एक छोटे वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के आर्थिक स्वास्थ की जिम्मेदारी सनदी लेखाकारों के कंधों पर है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना प्रकोप के जारी रहने तक PM गरीब कल्याण अन्न योजना जारी रहनी चाहिए: मायावती
Next: एक मां बच्चे को जन्म देती हैं, मगर चिकित्सक उसका पुनर्जन्म सुनिश्चित करता है: PM मोदी

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.