Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी राज में यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

योगी राज में यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में कल रात पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला हुआ. हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई टीम में पुलिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

हमले में क्षेत्राधिकारी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद योगी सरकार, विपक्ष के निशाने पर आ गई है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ सहित 8 जवान शहीद हो गए.

यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं. यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं. आमजन-पुलिस तक सुरक्षित नहीं है.

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है. इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख्त कार्यवाही करनी चाहिए. कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

गुरुवार रात के करीब साढ़े 12 बजे कानपुर देहात की पुलिस बिकरू गांव में दबिश देने पहुंची. सीओ बिल्हौर, तीन थाना अध्यक्ष के साथ भारी पुलिसबल था. पुलिस के निशाने पर खूंखार अपराधी विकास दुबे था. बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लग चुकी थी. इसलिए बदमाशों ने पूरी साजिश के साथ पुलिस को घेर लिया.

बिकरू गांव में दाखिल होने से पहले ही बदमाशों ने जेसीबी लगाकर पुलिस के काफिल को रोक दिया, ताकी उनकी गाड़ियां आगे ना जा सके.

इसके बाद विकास दुबे और उसके 8 से 10 गुर्गों ने छत में छिपकर ऊपर से पुलिस की टीम पर हमला किया. इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुखद: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन
Next: योगी सरकार 20 साल से अधिक समय से सेवारत फर्जी शिक्षकों से 900 करोड़ रुपये वसूलेगी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.