Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार 20 साल से अधिक समय से सेवारत फर्जी शिक्षकों से 900 करोड़ रुपये वसूलेगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार 20 साल से अधिक समय से सेवारत फर्जी शिक्षकों से 900 करोड़ रुपये वसूलेगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
75571819

उत्तर प्रदेश सरकार फर्जी टीचरों की बढ़ती संख्या पर सख्त हो गई है. इसके मद्देनजर यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार अब फर्जी शिक्षकों से 900 करोड़ रुपये वसूल करेगी.

उत्तर प्रदेश में एसटीएफ और शिक्षा विभाग की जांच में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले अभी तक क़रीब 1509 शिक्षक सामने आ चुके हैं. सरकार ने तय किया है कि हर एक फर्जी टीचर से वसूली होगी.

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शिक्षकों के डॉक्युमेंट्स की जांच करने के आदेश दिए थे. मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि हर शिक्षक के कागजात की जांच की जाए.

इसके लिए जांच टीम बनाई जाएगी. मुख्यमंत्री के आदेश पर माध्यमिक, उच्च और बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच होगी.

जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि प्रदेश में अनामिका शुक्ला का प्रकरण चर्चा में रहा.

अनामिका शुक्ला के नाम पर प्रदेश के 25 विद्यालयों में नौकरी किए जाने का मामला सामने आया था. एक ही नाम से, एक ही डॉक्युमेंट के सहारे 13 महीने से 25 स्कूलों में नौकरी कर फर्जीवाड़ा करने वालों ने सरकार को लगभग एक करोड़ रुपये की चपत लगाई थी.

इस मामले में तब नया मोड़ आ गया था, जब असली अनामिका शुक्ला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंच गई और खुद के अब तक बेरोजगार होने की जानकारी दी.

इस प्रकरण के अलावा एसटीएफ ने भी कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कई शिक्षकों के प्रमाण पत्र में अंक बढ़ाने के लिए हेर-फेर की जानकारी देकर एफआईआर कराने को कहा था. इनमें से कई 20 साल से अधिक समय से सेवारत हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी राज में यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
Next: देश में कोरोना मरीजो की संख्या 6,25,544 पहुची अब तक 18,213 लोगों की हो चुकी मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.