Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनियाभर में बेहतरीन कंप्यूटर चिप बनाने कंपनी इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,894.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दुनियाभर में बेहतरीन कंप्यूटर चिप बनाने कंपनी इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,894.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
03_07_2020-jio_20468581-300x225

अमेरिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन की इन्वेस्टमेंट आर्म इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

इस निवेश से इंटेल कैपिटल की जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्जमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी है। कुल 12 निवेशों के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 25.09 फीसदी इक्विटी के लिए 1,17,588.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।

दुनियाभर में बेहतरीन कंप्यूटर चिप बनाने कंपनी इंटेल कैपिटल ने 0.39 फीसदी इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,894.5 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था, उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने कंपनी में निवेश की घोषणा की। इसके बाद अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ( ADIA), टीपीजी, एल कैटरटन और पीआईएफ ने भी निवेश की घोषणा की थी।

इस संदर्भ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि, ‘दुनिया के प्रौद्योगिकी लीडर्स के साथ हमारे संबंध और अधिक गहरे होने पर हम खुश हैं।

भारत को दुनिया में एक अग्रणी डिजिटल सोसाइटी में बदलने के हमारे दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में ये हमारे सहायक हैं। इंटेल एक सच्चा इंडस्ट्री लीडर है, जो दुनिया को बदलने वाली तकनीक और नवाचारों को बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर इंटेल कैपिटल के पास अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में एक मूल्यवान भागीदार होने का उत्कृष्ट रिकॉर्ड है। इसलिए हम अत्याधुनिक तकनीकों में भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए इंटेल के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को सशक्त बनाएगा और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा।’

वहीं इंटेल कैपिटल के अध्यक्ष वेंडेल ब्रूक्स ने कहा कि, ‘भारत में कम लागत वाली डिजिटल सेवाओं को ताकत देने के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स अपनी प्रभावशाली इंजीनियरिंग क्षमताओं का उपयोग कर रहा है।

यह जीवन को समृद्ध बनाने के इंटेल के उद्देश्य के समरूप है। हमारा मानना है कि डिजिटल पहुंच और डाटा, व्यापार और समाज को बेहतर बना सकते हैं। इस निवेश के माध्यम से भारत में डिजिटल परिवर्तन को हम ताकत देंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजो की संख्या 6,25,544 पहुची अब तक 18,213 लोगों की हो चुकी मौत
Next: हांगकांग मुद्दे पर अमेरिकी संसद ने चीन पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.