Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर: यूपी पुलिस ने गैंगगेस्टर विकास दुबे के घर को गिराने का फैसला किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी खबर: यूपी पुलिस ने गैंगगेस्टर विकास दुबे के घर को गिराने का फैसला किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
vikas_dubey_2-300x210

गैंगगेस्टर विकास दुबे की तलाशी अभियान जारी है. उधर उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास घर को गिराने का फैसला लिया है. जिसके बाद कानपुर स्थित यह घर गिराया जा रहा है. इसके साथ ही विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं. इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं.

पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है. जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके. विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है.

लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने बताया, ‘विकास दुबे को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है. यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है, चार थाने हैं, हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है, एसएसबी के अधिकारियों से बात हो गई है. जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट है और जांच की जा रही है.’

वहीं पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने पिछले 24 घंटे में विकास दुबे से बात की थी.

विकास से बात करने वाले लोगों में कुछ पुलिस वालों के नंबर भी हैं. इसलिए इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही है कि जब पुलिस की टीम विकास दुबे से पूछताछ के लिए निकली थी तो किसी ने फोन कर इस बात की जानकारी पहले ही दे दी.

जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में आया है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास को पुलिस के आने की जानकारी पहले दी थी. शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है. तीनों की कॉल डिटेल के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 1966 से ताजमहल मस्जिद के इमाम को मिलता है महज 15 रुपये वेतन महंगाई के इस दौर में जो बहुत कम है
Next: अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट बताई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.