Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट बताई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट बताई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mai_1_1593842808_618x347-300x168

कोरोना वायरस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर ऐसा असर डाला है जिसका प्रभाव अब लंबे समय तक देखने को मिलेगा. करोड़ों का नुकसान झेल चुकी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अब फिर पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में खबर आई है कि अजय देवगन की फिल्म मैदान को नई डेट पर रिलीज करने की तैयारी है.

अजय देवगन की महत्वाकांक्षी फिल्म मैदान को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म को लेकर हर कोई उत्साहित है, ऐसे में इसको देखने की ललक सभी में काफी ज्यादा है.

उन्हीं फैन्स को खुश करते हुए अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट बता दी है. जी हां, अजय देवगन की मैदान को अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म को अगले साल 13 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

इस बात की घोषणा खुद अजय देवगन ने की है. वो सोशल मीडिया पर लिखते हैं- 2021-स्वतंत्रता दिवस का हफ्ता. एक अनसुनी कहानी जो सभी भारतीय को गर्व महसूस कराएगी. 13 अगस्त को मार्क कर लीजिए.

वैसे पहले मैदान को इसी साल नवंबर में रिलीज करने की तैयारी थी. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म को पोस्टपोन करना पड़ा है.

अब फिल्म सीधे अगले साल बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. फिल्म की बात करे तो इसका निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट की है.

फिल्म सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म की प्रष्ठभूमि फुटबॉल से जुड़ी हुई है और अजय देवगन एक कोच के रूप में नजर आने वाले हैं.

अजय फिल्म में सईद अब्दुल रहीम का रोल प्ले करेंगे जो असल में 1950 से 1963 तक फुटबॉल टीम के कोच रहे थे. सईद को माडर्न इंडियन फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित है.

खबरें ऐसी थी कि फिल्म में अजय के अपोजिट कीर्ति सुरेश को कास्ट किया जा रहा था. लेकिन बाद में डेट्स नहीं मिलने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: यूपी पुलिस ने गैंगगेस्टर विकास दुबे के घर को गिराने का फैसला किया
Next: कॉमन सर्विस सेंटर में काम करने वाली भारत की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर बनी: जोया खान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.