Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 19 पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे को बनाया गैंगस्टर विकास दुबे: यूपी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

19 पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे को बनाया गैंगस्टर विकास दुबे: यूपी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
vikas_dubey_2-300x210

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस दल पर हमला करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे अभी फरार चल रहा है और उसके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

कानपुर प्रशासन ने शनिवार को विकास दुबे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. प्रशासन ने विकास दुबे के बिठूर स्थित आवास को गिरा दिया. घर गिराने के लिए विकास दुबे की उसी जेसीबी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके जरिये उसने पुलिस टीम को घेरा गया था.

बहरहाल, कहा जा रहा है कि अगर कानपुर के शिवली थाने के 19 पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे के खिलाफ गवाही दी होती तो आज वह इतना बड़ा गैंगस्टर नहीं होता. 2001 में कानपुर के शिवली थाने में बीजेपी के दर्जा प्राप्त मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या विकास दुबे ने दिनदहाड़े की थी. लेकिन इस हत्या के गवाह थाने में मौजूद तब के 19 पुलिस वाले इससे मुकर गए.

वर्ष 2006 में मामले की गवाही खत्म होते ही विकास दुबे बरी हो गया था. विकास दुबे के खिलाफ तब मृतक संतोष शुक्ला के भाई मनोज शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराई थी. उस समय थाने में पांच सब इंस्पेक्टर और 20 पुलिसकर्मी मौजूद थे जिनमें से 19 लोग गवाह बनाए गए थे.

कहा जाता है कि अगर उस समय विकास दुबे की मदद निचले स्तर पर प्रशासनिक तंत्र ने न की होती तो उसे अपने किए की सजा मिल गई होती और पुलिस इतने बड़े कत्लेआम से बच जाती.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के अभियान से आतंकी बौखलाए अब CRPF के काफिले पर किया IED ब्लास्ट
Next: तनाव चरम पर: अमेरिका ने परमाणु शक्ति से लैस दो एयरक्राफ्ट साउथ चाइना सी में भेजे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.