Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब में कोविड संकट के चलते विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षाएं होगी रद्द CM कैप्टन अमरिंदर सिंह
  • चंडीगढ़
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पंजाब में कोविड संकट के चलते विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षाएं होगी रद्द CM कैप्टन अमरिंदर सिंह

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download-25

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड संकट के चलते विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द करने का एलान किया। हालांकि ऑनलाइन परीक्षाएं लेने वाले कुछ विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं बेरोकटोक जारी रहेंगी।

अपने साप्ताहिक फेसबुक लाइव सेशन ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थी पिछले साल के नतीजों के आधार पर प्रमोट कर दिए जाएंगे।

हालांकि जो विद्यार्थी अपने प्रदर्शन को और सुधारना चाहते हैं उन्हें बाद में जब कोविड संकट दूर हो जाएगा तो नए इम्तिहानों के जरिए मौका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की तरफ से इस फैसले को लागू करने के तरीकों पर काम किया जा रहा है, जिस कारण इस संबंधी विस्तार से फैसले का एलान अगले कुछ दिन में किया जाएगा।

स्कूल बोर्ड परीक्षाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई के फैसले को लागू करेगा।

इसके साथ ही कैप्टन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वह अपनी परीक्षाएं रद्द होने के बावजूद पढ़ाई जारी रखें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, ‘आप अपने सुनहरे भविष्य के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखें।’

बड़ा एलान करते हुए कैप्टन ने कहा कि पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए पीसीएस परीक्षाएं में अवसरों का विस्तार कर दिया गया है।

मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, सामान्य श्रेणी में से एससी उम्मीदवारों को मिल रहे असीमित मौके जारी रहेंगे। साथ ही जनरल श्रेणी के पूर्व सैनिकों को ओवर ऑल जनरल केटेगरी की तरह छह मौके मिलेंगे, जबकि इससे पहले उन्हें चार मौके मिलते थे।

ओबीसी श्रेणी के पूर्व सैनिकों के लिए अवसरों को बढ़ाकर 9 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीसीएस बनने के इच्छुक पूर्व सैनिकों की तरफ से उनके पास कई आग्रह आए थे कि सामान्य वर्ग जितने मौके उन्हें भी दिए जाएं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में DRDO ने 11 दिन में सरदार पटेल कोविड-19 अस्पताल का ढांचा तैयार किया
Next: खुशखबरी बिहार के CM नीतीश कुमार की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.