Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हडकंप: CM नीतीश कुमार की भतीजी हुई कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

हडकंप: CM नीतीश कुमार की भतीजी हुई कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download-33

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. अब मुख्यमंत्री आवास पर कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं.

उनका इलाज पटना के एम्स में चल रहा है. इसके साथ ही पूरे परिवार को होम क्वारनटीन कर दिया गया है और सबका टेस्ट किया जा रहा है.

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार की भतीजी भी सीएम आवास में ही रहती हैं. सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

इसके बाद उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था. पूरे सीएम आवास को सैनिटाइज किया गया था और परिवार के बाकी सदस्यों को होम क्वारनटीन कर दिया गया था.

हालांकि, सीएम नीतीश कुमार होम क्वारनटीन हैं या नहीं? इसकी सूचना नहीं है. सीएम नीतीश कुमार ने चार जुलाई को ही अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

शनिवार सुबह विधान परिषद के सभापति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पहल करके अधिकारियों, कर्मियों की जांच कराई थी.

बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 12 हजार को पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, बिहार में कुल मरीजों की संख्या 12 हजार 125 है, जिसमें 97 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से अब तक 8997 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 3031 है.

वहीं, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 7 लाख 19 हजार 665 हो गया है, जिसमें 20 हजार 160 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से अब तक करीब 4 लाख 40 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि करीब 2 लाख 60 हजार एक्टिव केस है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गैंगस्टर विकास के दर से: कानपुर मुठभेड़ टीम में नहीं शामिल हुआ था बिकरू कांड का निलंबित बीट दारोगा के. के. शर्मा
Next: एसएसपी अनंत देव पर गिरेगी गाज: शहीद CO की बेटी वैष्णवी मिश्र ने सनसनीखेज ऑडियो एसएसपी को सौपा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.