Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तिब्बत चीन का आंतरिक मामला है भारत इसमें दखल न दे: ग्लोबल टाइम्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

तिब्बत चीन का आंतरिक मामला है भारत इसमें दखल न दे: ग्लोबल टाइम्स

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
157544-global-times-300x171

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है. इस अखबार को चीन की सरकार का मुखपत्र भी समझा जाता है.

अखबार ने संपादकीय लेख में कहा है कि भारतीय मीडिया के कुछ हिस्से में ये मुद्दा उठाया जा रहा है कि भारत को तिब्बत कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए. अखबार ने कहा है कि यह रास्ते से भटका हुआ और बेतुका विचार है.

‘प्रस्तावित ‘तिब्बत कार्ड’ भारतीय इकोनॉमी के लिए नुकसानदायक’ शीर्षक से लिखे लेख में अखबार ने कहा है कि भारत में कुछ लोगों का ये सोचना कि चीन के साथ तनाव के दौरान तिब्बत कार्ड से फायदा हो सकता है, यह विचार एक भ्रम है. अखबार ने लिखा है कि तिब्बत चीन का आंतरिक मामला है और इस मुद्दे को छूना नहीं चाहिए.

ग्लोबल टाइम्स ने तिब्बत की तरक्की के बारे में भी लिखा है. दावा किया गया है कि हाल के कुछ साल में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में तुलनात्मक रूप से अधिक तेजी से विकास हुआ है.

ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि तिब्बत क्षेत्र में स्थिर सामाजिक वातावरण तैयार करने के लिए तेज विकास एक अच्छी बुनियाद है. चीन के अंग्रेजी अखबार ने कहा है कि ‘तथाकथित’ तिब्बत कार्ड सिर्फ कुछ भारतीयों की कल्पना की उपज है और वास्तविकता में इसका महत्व नहीं है.

चीन ने यह भी दावा किया है कि 2019 में तिब्बत की जीडीपी 8.1 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी. तिब्बत क्षेत्र ने 71 देशों के साथ व्यापारिक संबंध भी बनाए. नेपाल के साथ तिब्बत का व्यापार 26.7 फीसदी बढ़ा.

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चीन विरोधी कुछ ताकतें तिब्बत मुद्दे का इस्तेमाल कर चीन की वन चाइना पॉलिसी के खिलाफ उकसावा पैदा करने का काम करती हैं. लेकिन फैक्ट ऐसे शब्दों से अधिक असरदार है.

चीन ने कहा है कि तिब्बत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ती है तो समाज में स्थिरता आएगी. इससे चीन और भारत का व्यापारिक संबंध भी बेहतर होगा. चीन ने कहा है कि उम्मीद करते हैं कि भारत उन राज्यों में आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए और प्रयास करेगा जो तिब्बत क्षेत्रों के आसपास हैं.

Post navigation

Previous: बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए अनिल मिश्रा हुए कोरोना पॉजिटिव
Next: यूनिवर्सिटी के फाइनल एग्जाम रद्द नहीं होंगे उनकी परीक्षाएं सितंबर -2020 के अंत में होगी: केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.