Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आइपीएस अधिकारी बसंत रथ को दुराचार और दुर्व्यवहार के लिए कर दिया गया निलंबित
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आइपीएस अधिकारी बसंत रथ को दुराचार और दुर्व्यवहार के लिए कर दिया गया निलंबित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
DSDASDAS

आइपीएस अधिकारी बसंत रथ को दुराचार और दुर्व्यवहार के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश गृ़ह विभाग ने जारी किया है। गृह विभाग के अवर सचिव (अंडर सेक्रेटरी) ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी करते हुए यह आदेश दिए हैं कि बसंत रथ अगले आदेश तक डीजीपी दिलबाग सिंह की अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ें।

गृह मंत्रालय ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर के आइपीएस अधिकारी बसंत रथ के खिलाफ बार-बार दुराचार और दुर्व्यवहार के कथित मामले सामने आए हैं। जिन्हें देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आपको जानकारी हो कि हाल ही में रथ ने एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख डीजीपी दिलबाग सिंह पर यह कथित आरोप लगाए थे कि उनसे उन्हें खतरा है। बाद में यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिससे इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

आइपीएस अधिकारी द्वारा गांधीनगर पुलिस स्टेशन एसएचओ को लिखे इस पत्र में 2000 बैच के आइपीएस अधिकारी ने कहा कि मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है। मैं यह पत्र आइपीएस अधिकारी होने के नाते नहीं बल्कि इस देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते लिख रहा हूं। “मैं आपको ऊपर बताए गए व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए नहीं कह रहा हूं। मैं आपसे सिर्फ इस पत्र को अपने पुलिस स्टेशन में दैनिक डेयरी का हिस्सा बनाने के लिए कह रहा हूं … अगर मेरे साथ कुछ बुरा होता है, तो आपको पता होना चाहिए किसका नंबर डायल करना चाहिए।

Post navigation

Previous: डॉ भीमराव अंबेडकर के आवास पर हुई घटना पर CM ठाकरे ने सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
Next: गुजरात में लगातार हो रही बारिश, अगले 24 घंटों में इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.