Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात में लगातार हो रही बारिश, अगले 24 घंटों में इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

गुजरात में लगातार हो रही बारिश, अगले 24 घंटों में इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
GFDVGFDGFD

गुजरात में भारी वर्षा का दौर जारी है सौ से अधिक तहसीलों में 5 से 300 मिमि बरसात रिकार्ड की गई है। कच्‍छ, द्रवारिका, जामनगर, जूनागढ व पोरबंदर में जगह-जगह पानी भरने से रास्‍ते जाम हो गये व गांव शहर टापू बने गये। मौसम विभाग के अनुसार जामनगर, कच्‍छ व द्वारिका में अगले चौबीस घंटे में भारी बरसात हो सकती है जबकि दक्षिण गुजरात व उत्‍तर गुजरात में हल्‍की बूंदाबांदी होगी। राज्‍य में कपास, तिलहन की बडे पैमाने पर बुवाई की गई है, 18 लाख हेकटेयर में कपास तथा 7 लाख हेक्‍टेयर में तिलहन की फसलों की बुवाई हो चुकी है।

गांधीनगर में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कृषि मंत्री आर सी फलदू ने बताया कि राज्‍य में अच्‍छी बरसात हुई है, जिसके चलते अब तक 57 फीसदी क्षेत्र में किसानों ने बुवाई की है। राज्‍य में इस बार किसानों ने कपास व मूंगफली की बंपर बुवाई की है। 18 लाख 25000 हेक्‍टेयर में कपास की बुवाई की गई जबकि 7 लाख हेक्‍टेयर से अधिक पर मूंगफली व तिलहन फसलों की बुवाई की गई। इसके अलावा अन्‍य फसलें भी बोयी गई है। उन्‍होंने बताया कि भारी बरसात के चलते 7 जिलों में 90 रास्‍ते बंद हुए हैं जबकि 12 राज्‍य के मार्ग भी अवरुद्ध हुए हैं।

देवभूमि द्वारिका के खंभालिया में 299 मिमि, कल्‍याणपुर में 285 मिमि, द्रवारिका में 229 मिमि तथा भानवड में 208 मिमि वर्षा दर्ज की गई। कच्‍छ के मांडवी व मुद्रा तहसील में 183 व 181 मिमि बारिश हुई। जामनगर के जामजोधपुर में 179 मिमि, कच्‍छ के नखत्राणा, जूनागढ के माणावदर, लालपुर, पोरबंदर व जूनागढ के वंथली में सौ से डेढ सौ मिमि वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के क्षेत्रिय निदेशक जयंत सरकार ने बताया कि कच्‍छ, जामनगर व द्वारिका में अगले चौबीस घंटे में जोरदार बारिश हो सकती हैं जबकि दक्षिण गुजरात व उत्‍तर गुजरात में हल्‍की बूंदाबांदी होगी। मध्‍य गुजरात व सौराष्‍ट्र में कहीं-कहीं बरसात होगी।

बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में सबसे कम कच्‍छ के भचाऊ, साबरकांठा के इैडर, सुरेंद्रनगर के थानगढ, मोरबी का मालिया मियाणा, वडोदरा के वाघोडिया, भरुच के वागरा, नर्मदा के नांदोद, साबरकांठा के तलोद, छोटा उदेपुर का संखेडा, नर्मदा का तिलकवाडा, तापीका वालोद, बनासकांठा के पालनुपर, मेहसाणा, साबरकांठा के प्रांतिजमें 5 से 7 मिमि वर्षा दर्ज की गई है।

#WATCH Heavy rainfall triggers severe waterlogging in Gujarat's Dwarka city pic.twitter.com/hNlcK3eipM

— ANI (@ANI) July 8, 2020

Post navigation

Previous: आइपीएस अधिकारी बसंत रथ को दुराचार और दुर्व्यवहार के लिए कर दिया गया निलंबित
Next: गोल्ड चांदी की जानिये कीमतों का ताजा अपडेट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.