Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गोल्ड चांदी की जानिये कीमतों का ताजा अपडेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

गोल्ड चांदी की जानिये कीमतों का ताजा अपडेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

पिछले कारोबारी सेशन में नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गोल्ड के रेट में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर 0.05 फीसदी गिर कर 49,134 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि सिल्वर 0.09 फीसदी चढ़ कर 51,427 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया. एमसीएक्स में पिछले सेशन में गोल्ड 0.7 फीसदी चढ़ा था जबकि सिल्वर में 2.2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई थी. ग्लोबल रेट में मजबूती को देखते हुए पिछले सेशन में गोल्ड की कीमत 49,348 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच चुकी थी.

अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गुरुवार को गोल्ड स्पॉट की कीमत 48965 रुपये प्रति दस ग्राम रही वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत रही 49,202 रुपये प्रति दस ग्राम. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 723 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया और

यह 49, 898 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि चांदी की कीमत में 104 रुपये की गिरावट आई और 50,416 रुपये प्रति किलो बिकी. दरअसल रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर के दाम में तेजी से घरेलू बाजार में गोल्ड की कीमत चढ़ी दिखी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना 1800 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. दरअसल कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से आर्थिक गतिविधियों में धीमेपन की आशंका ने सोना-चांदी का मूल्य बढ़ा दिया है ग्लोबल बाजार में गोल्ड की कीमत मजबूत और स्थिर दिखी.

बुधवार को इसकी कीमत 1,808.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. सितंबर, 2011 में 1817 डॉलर प्रति औंस पहुंचने के बाद यह सबसे ज्यादा ऊंची कीमत रही. हालांकि यूएस गोल्ड फ्यूचर सपाट रहा और यह 1819.80 पर स्थिर रहा.

दरअसल पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 की वजह से आर्थिक गतिविधियों को लगे झटके की वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही थी. लेकिन इस बीच आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी रफ्तार की वजह से शेयर बाजार की रौनक बढ़ी है.निवेशकों का शेयरों की ओर रुझान बढ़ने की वजह से पिछले चार-पांच दिनों से गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.

Post navigation

Previous: गुजरात में लगातार हो रही बारिश, अगले 24 घंटों में इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
Next: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला आया सामने सहेलियों ने संदिग्ध परिस्थितियों निगला जहर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.