Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला आया सामने सहेलियों ने संदिग्ध परिस्थितियों निगला जहर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला आया सामने सहेलियों ने संदिग्ध परिस्थितियों निगला जहर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना तितावी क्षेत्र के लाडवा में गांव उस समय हड़कंप मच गया जब दो महिला दोस्तों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया. वहीं, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना तितावी थाना क्षेत्र के लाडवा गांव की है. इसी गांव के रहने वाले रविंद्र की बेटी हिमांशी और मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के गांव झिंझानपुर निवासी ऋषिपाल की बेटी जूली के बीच गहरी दोस्ती थी. जानकारी के मुताबिक हिमांशी की शादी लगभग 4 साल पहले अमरोहा जिले के दौराला गांव में गौरव पुत्र बलवीर के साथ हुई थी. हिमांशी का डेढ़ साल का एक बेटा भी है. कुछ दिन पहले जूली मुजफ्फरनगर के गांव लडवा में अपनी दोस्त हिमांशी के घर आई हुई थी.

पांच जुलाई को दोनों कहीं घूमने के लिए गईं थीं और इसके बाद हिमांशी और जूली थाना भोपा क्षेत्र के अथाई गांव में जूली की बहन के घर से वापस लाडवा आईं थीं. बताया जा रहा है कि दोनों घर में हंसी-खुशी से बात कर रही थी. लेकिन, इसी बीच अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि दोनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया जिससे उनकी मौत हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मृतका के घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. परिजनों को दोनों की मौत का कारण नहीं पता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गोल्ड चांदी की जानिये कीमतों का ताजा अपडेट
Next: कोरोना संकट :अखाड़ा परिषद का अहम एलान हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2021 की तैयारियां जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.