Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा प्रयागराज में बढ़ा कोरोना खतरा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा प्रयागराज में बढ़ा कोरोना खतरा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
covid-19-kits-43

संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 450 के करीब हो गई है. पिछले दस दिनों से रोजाना 15 से 20 नए मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना वायरस यहां तेजी से पांव पसार रहा है, लेकिन इसके बावजूद यहां के लोग महामारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं. तमाम लोग नाइट कर्फ्यू से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अब भी बेपरवाह दिखाई दिखा रहे हैं.

अनलॉक 2 में यह लापरवाही अब और बढ़ गई हैं. तमाम लोग सड़कों पर बिना किसी काम के बेवजह घूमते रहते हैं. लोग पूरे परिवार के साथ सड़कों पर चहलकदमी करते दिखाई देते हैं. कई लोग तो छोटे बच्चों को भी साथ लाने में नहीं परहेज करते. सड़कों और बाजारों में पहले की तरह ही भीड़ नजर आती है.

इतना ही नहीं बड़ी तादात में लोग बिना मास्क पहने ही बाहर निकलते हैं. ऐसे लोगों को रोकने के लिए सरकारी अमला भी कोई खास मुस्तैद नहीं दिखाई देता. सरकारी अमला सिर्फ रस्म अदायगी ही करता है. हालांकि अफसरों का कहना है कि बिना मास्क पहने बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह के मुताबिक अकेले प्रयागराज में रोजाना 15 सौ लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है. बेवजह बाहर घूमने वालों के वाहनों का चालान किया जा रहा है. कई गाड़ियों को सीज भी किया गया है. वैसे प्रशासन के साथ ही यह आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वो कोरोना के खतरे की गंभीरता को समझें. खुद जागरूक बनकर नियमों का पालन करें. अगर लोग लापरवाही से बाज नहीं आएंगे तो एक बार फिर से लॉकडाउन की नौबत आ सकती है.

Post navigation

Previous: कोरोना संकट :अखाड़ा परिषद का अहम एलान हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2021 की तैयारियां जारी
Next: बड़ी खबर :विकास दुबे की गिरफ्तारी को दिग्विजय सिंह ने बताया ‘प्रायोजित सरेंडर’

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.