Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच एक बार फिर से पूर्णबंदी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच एक बार फिर से पूर्णबंदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
covid-19-lockdown

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच एक बार फिर से पूर्णबंदी लागू करने का ऐलान किया गया है. योगी सरकार ने आज रात से10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया है. हालांकि इस दौरान आवश्यक सामान की दुकाने और अस्पताल के लिए छूट जारी रहेगी.

यूपी के प्रमुख सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से एक आदेश जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और संचारी रोगों के संक्रमण को रोकने के लिए 10 जुलाई की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है.

अनलॉक-1 और 2 में सरकार ने तमाम रियायतें दे दीं, जिसके बाद से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसे देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है.

लॉकडाउन में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा

लॉकडाउन के दौरान पूरे प्रदेश में सभी ऑफिस, शहरी और ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे. निर्देश में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू हवाई सेवाएं जारी रहेंगी.

हवाई अड्डों से अपने गंतव्य स्थल को जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. माल वाहक वाहनों के आवागमन पर भी कोई पाबंदी नहीं रहेगी. इसके अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा तथा इनके किनारे स्थित पेट्रोल पम्प एवं ढाबे पहले की तरह खुले रहेंगे.

यूपी में कोरोना के मामले 32 हजार के पार

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के और 17 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1248 नए मामले सामने आए हैं. इन मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 32,362 हो गए हैं.

Post navigation

Previous: Vikas Dubey एनकाउंटर :अखिलेश यादव ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर यूपी सरकार को घेरा
Next: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में दायर याचिका पर मुजफ्फपुर के सीजेएम कोर्ट में याचिका को किया खारिज :SSR Suicide Case

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.