Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में दायर याचिका पर मुजफ्फपुर के सीजेएम कोर्ट में याचिका को किया खारिज :SSR Suicide Case
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में दायर याचिका पर मुजफ्फपुर के सीजेएम कोर्ट में याचिका को किया खारिज :SSR Suicide Case

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बिहार की एक कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका खारिज कर दिया, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के लिए सलमान खान, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली और करण जौहर को जिम्मेदार बताया गया था. कोर्ट न्यायिक सीमाओं का हवाला देते हुए इस याचिका को खारिज किया. कोर्ट ने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आता है.

मुजफ्फपुर के चीफ जुडिसियल मिजस्ट्रेट मुकेश कुमार ने स्थानीय वकील मुकेश कुमार ओझा की याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह मामला उनके कोर्ट के क्षेत्र अधिकार में नहीं आता है. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के तीन दिन बाद मुकेश कुमार ने याचिका दायर की थी और इसमें कंगना रनौत को गवाह बनाया था. सुशांत के सुसाइड के बाद कंगन रनौत ने वीडियो मैसेज के जरिए बॉलीवुड में नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म के चलते सुशांत की मौत की वजह बताई थी.

मुकेश कुमार ओझा सीजेएम के फैसले से खुश नहीं है. उन्होंने उच्च अदालत में याचिका दायर करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा,’मैं सीजेएम के फैसले को जिला न्यायालय में चुनौती दूंगा. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बिहार के लोग दुखी हैं. हम उन लोगों को सामने लेकर आएंगे, जिसकी वजह से एक नौजवान एक्टर ने ऐसा सख्त कदम उठाया.’

मुकेश कुमार ओझा के अलावा कई और याचिकाकर्ताओं ने फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स और राजनीति शख्सियतों के खिलाफ इस मामले में याचिका दायर की थी. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों, विशेष तौर पर बिहार के रहने वाले कलाकारों ने सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया और सीबीआई जांच की मांग की.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया था. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सामने आया कि फांसी की वजह से दम घुटने से उनकी मौत हुई. उनकी विसरा रिपोर्ट में भी जहर या कुछ संदिग्ध रसायन नहीं मिला. पुलिस सुशांत सिंह सुसाइड मामले में अबतक 29 लोगों से पूछताछ की.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच एक बार फिर से पूर्णबंदी
Next: सनी लियोनी ने पति संग शेयर की ऐसी तस्वीरें तेजी से हो रही है वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.