Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आधी रात में एक महिला से करनी पड़ी SDM को शादी,क्या है मंदिर में सात फेरे लेने का राज़…
  • क्राइम
  • देश

आधी रात में एक महिला से करनी पड़ी SDM को शादी,क्या है मंदिर में सात फेरे लेने का राज़…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191013_20746


शुक्रवार की आधी रात को जिले में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार ने कुशीनगर जिले में पडरौना स्थित गायत्री मंदिर में अपने महिला मित्र के साथ शादी रचाई।दो प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधी रात को हुई यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।एसडीएम और उनकी महिला मित्र आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं।मौजूदा समय में दिनेश कुमार हापुड़ में कार्यरत हैं।

एक महीने पहले कुशीनगर जिले के हाटा एवं खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार का तबादला हापुड़ जिले में हो गया था।कुशीनगर जिले में तैनाती के दौरान एसडीएम हाटा स्थित सरकारी आवास में रहते थे,जिसमें उनका सामान अभी भी रखा हुआ था।

आजमगढ़ के ढिलमपुर थाना क्षेत्र के एसडीएम एक गांव के निवासी हैं।वह आवास से सामान ले जाने के लिए शुक्रवार को हापुड़ से कुशीनगर पहुंचे।उनके पहुंचने के दौरान ही आजमगढ़ जिले के ही अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली उनकी महिला मित्र भी कुशीनगर पहुंच गई।दोनों के आमने-सामने होने पर हाईप्रोफाइल ड्रामा शुरू हो गया।सूत्रों की मानें तो महिला ने डीएम से शिकायत की कि एसडीएम से करीब चार साल पहले से उसके संबंध हैं।महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई।

अभी तक यह बात सामने आ रही है कि अफसर महिला को देर रात तक समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे,लेकिन वह एसडीएम के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही।एसडीएम ने इस पर उसके साथ शादी करने की सहमति दे दी।इसके बाद अफसरों की मौजूदगी में ही देर रात को एसडीएम और उनकी महिला ने पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का शपथ पत्र दिया।फिर आधी रात को पडरौना स्थित गायत्री मंदिर में दोनों ने शादी की रश्में पूरी की।बताया जा रहा है कि एसडीएम की शादी हो चुकी थी,लेकिन अब पत्नी उनके साथ नहीं रहती है। वहीं एसडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि लड़की बार-बार मनगढ़ंत आरोप लगा रही थी।एक बार वह अपनी मां के साथ लड़की के घर शादी करने की बात करने गए थे,पर उसने ही इनकार कर दिया था।इसके बाद भी कभी वह पैसे और कभी नौकरी दिलाने की बात कहती थी।इससे समझ में नहीं आ रहा था कि वह ब्लैकमेल कर रही है या शादी कर साथ रहेगी।अब उन्होंने शादी कर ली है और पति-पत्नी की तरह साथ हैं।

किमहिला ने शिकायत की कि वह एसडीएम के साथ हाटा स्थित उनके आवास में रह रही थी।तबादले के बाद एसडीएम सामान हापुड़ ले जा रहे थे,लेकिन उसे साथ ले जाने से इनकार कर रहे थे।एडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर शिकायत की जांच कराई गई तो पता चला कि महिला एसडीएम के साथ रहती थी।बाद में एसडीएम और महिला ने शादी करने की सहमति दी तो रात में ही दोनों की शादी मंदिर में कराते हुए इसका पंजीकरण भी करा दिया गया।ऐसा डॉ. अनिल कुमार सिंह,डीएम,कुशीनगर ने बताया है।

Post navigation

Previous: PM Modi के भाई की बेटी से छीना पर्स, घेरे में देश की हाईटेक पुलिस
Next: हत्यारे ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची का किया रेप,फिर भी मन न भरा तो किया गला घोट कर हत्या…

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.