Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार का बड़ा फैसला अब हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे ऑफिस व बाजार: कोरोना वायरस
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का बड़ा फैसला अब हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे ऑफिस व बाजार: कोरोना वायरस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
31_05_2020-yogi_adi_d_20332591_153910902

लगतार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक अब सूबे में हफ्ते के पांच दिन ही कार्यालय और बाजार खुलेंगे. सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस और बाजार खोले जाएंगे,

जबकि शनिवार और रविवार को सभी दफ्तर और बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे. गौरतलब है कि योगी सरकार ने गत शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया है. अब यह नियम आगे भी जारी रहेगा. दो दिन की बंदी के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने टीम-11 के साथ कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में इस बात पर सहमती बनी. आज हुई इस बैठक में इस बात को लेकर मंथन हुआ कि अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं.

जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि हफ्ते में पांच दिन ही सरकारी और निजी दफ्तर खुलेंगे. इसके अलावा बाजार, शहरी और ग्रामीण हाट व अन्य व्यावसायिक संस्थान भी बंद रहेंगे. इस दौरान आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं जारी रहेंगी.

दरअसल, सरकार ने अभी 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया है. सोमवार से सब कुछ अनलॉक होगा लेकिन फिर अगले शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू होगा.

सरकार की मंशा यह देखने की है कि क्या इससे संक्रमण की संख्या पर कोई असर पड़ता है कि नहीं. अगर संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आती है तो यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी.

उत्तर प्रदेश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में कुल 1403 केस मिले. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35092 पहुंच गई है. अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 913 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 11490 है. उत्तर प्रदेश में डिस्चार्ज मरीजों की कुल संख्या 22689 है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 11 जुलाई :विश्व जनसंख्या दिवस
Next: अनुपम खेर के घर में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.