Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा 10 लाख से ज्यादा मरीज : भारत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा 10 लाख से ज्यादा मरीज : भारत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
f13ee003fd737a1f584381e39829469f_412_696

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 34,956 नए मामले सामने आए हैं और 687 लोगों की मौत हुई है.

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,03,832 हो गई है. इनमें 3,42,473 एक्टिव केस हैं तो वहीं 6,35,757 लोग ठीक हो चुके हैं. 25,602 लोगों ने अबतक जान गंवाई है.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों

और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,693,700), ब्राजील (2,014,738) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3,42,473 कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 99 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है.

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. यहां अबतक 36.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 72 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 940 लोगों की मौत हुई. वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है. ब्राजील में संक्रमण के मामले 20 लाख के पार पहुंच चुके हैं, जबकि 76 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सत्तरघाट महासेतु अप्रोच रोड टूटने के मामले में तीन एफाआईआर
Next: राजस्थान में सियासी संकट :कांग्रेस ने ऑडियो टेप जारी कर बीजेपी पर लगाए आरोप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.