Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी पांच शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी पांच शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

कानपुर कांड के बाद एक्शन में आई पुलिस ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है. इसी क्रम में सोमवार को चित्रकूट, ग्रेटर नोएडा, प्रयागराज, पीलीभीत, और बुलंदशहर में पुलिस बदमाशों पर काल बनकर टूट रही है.

ऑपरेशन क्लीन के तहत चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा मेरठ में टॉप-10 अपराधी साबू को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है.

चित्रकूट: 14 साल से फरार चल रहे डबल मर्डर का आरोपी हेमराज यादव गिरफ्तार

चित्रकूट में डबल मर्डर में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश हेमराज यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है.

वांछित बदमाश एक डबल मर्डर केस में 14 साल से फरार चल रहा था. मुखबिर की सूचना के बाद हिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी में मुठभेड़ हुई. जिसके बाद हेमराज यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई.

उधर बुलंदशहर में चेकिंग के दौरान कार रोकने पर बदमाश सुलेमान ने पुलिस पर गोली चला दी. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर अपराधी सुलेमान को गिरफ्तारकर लिया.

बदमाश के पास से सेंट्रो कार, तमंचा और कारतूस बरामद की गई है. सुलेमान पर अलग-अलग थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.

प्रयागराज में 25 हजार का इनामी अरेस्ट

प्रयागराज पुलिस ने यमुनापार इलाके में अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. घूरपुर इलाके में अपराधियों की धरपकड़ करने गयी एसओजी टीम की शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी.

घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश सुनील भारतीया की पुलिस से मुठभेड़ हो गई.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश को पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इसके अलावा पीलीभीत में भी 25 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार किया गया है.

Post navigation

Previous: देश में 24 घंटों में पहली बार आए 40 हजार से ज्यादा केस : कोरोना कहर
Next: मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में लखनऊ हुआ निधन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.