Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजधानी लखनऊ में बर्थडे पार्टी में हमला करने वाले सात आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजधानी लखनऊ में बर्थडे पार्टी में हमला करने वाले सात आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
lucknow-bikersGang

यूपी की राजधानी लखनऊ में बर्थडे पार्टी में हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिए गए हैं. बाइकों से आए करीब डेढ़ दर्जन लड़कों ने रविवार को बर्थडे पार्टी में पहुंचकर मारपीट की थी.

ये बर्थडे पार्टी पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 7 में हो रही थी. इस मामले में 14 नामजद में से सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

लेकिन मुख्य आरोपित अभी भी फरार है दरअसल, 5 दिन पहले हुए मामूली से विवाद के बाद बदला लेने के लिए बाइकर्स के इस गैंग ने बर्थडे पार्टी में घुसकर हमला और मारपीट की.

इस मामले में संदीप और विकास कनौजिया की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने 14 नामजद समेत अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने हमले में शामिल

नामजद साहिल चौधरी, बागेश्वर यादव, प्रदुम सिंह, विशाल यादव, अभिषेक यादव, आदर्श और आयुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जबकि मुख्य आरोपित वीर यादव, बउवा, सुदीप और रोचक अब भी फरार हैं. बताया जा रहा है कि सभी आरोपित 18-20 साल की उम्र के हैं.

जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते वीर यादव का वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-5 में कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था. मारपीट में उसको चोट भी आई थी.

इसी घटना का बदला लेने के लिए रविवार को वीर अपने अन्य साथियों के साथ वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-7 के उस घर पहुंचा, जहां बर्थडे पार्टी हो रही थी और मारपीट की.

बता दें कि मुख्य आरोपित वीर यादव, विजय उर्फ बउवा और रोचक के खिलाफ पहले भी पीजीआइ थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है. रोचक ने खुली जीप में सवार होकर 31 मई 2017 को तेलीबाग चौकी पर बम फेंका था.

इसमें एक सफारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा था. तब भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. बहरहाल, पुलिस मुख्य आरोपितों की तलाश में जुटी है.

Post navigation

Previous: पीएम मोदी 5 अगस्त को रखेंगे राम मंदिर की नींव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां की शुरू
Next: राफेल फाइटर जेट्स की पहली खेप इस महीने के आखिर 29 जुलाई को होगी डिलीवरी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.