Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड एक्टर अंकुर राठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बॉलीवुड एक्टर अंकुर राठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

बॉलीवुड एक्टर अंकुर राठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग सगाई कर ली है. अंकुर लंबे समय से एक्ट्रेस अनुजा जोशी को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने उनके साथ सगाई की बेहज खूबसूरत तस्वीर शेयर की है.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकुर ने बताया कि उनकी सगाई 19 जुलाई को हुई थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’19 जुलाई 2020.’

दोनों की सगाई की खबर बाहर आते ही फैंस और फ्रेंड्स की ओर से बधाइयों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. हालांकि दोनों ने ही कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की और सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते नजर आए.

अब जब दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर अपना लिया है तो फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. दोनों ने लॉकडाउन के बीच सगाई की है. लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है

कि इनका वेडिंग प्लान क्या है अनुजा और अंकुर दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए एक जैसा ही कैप्शन शेयर किया है.वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकुर राठी पिछली बार तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘थप्पड़’ में नजर आए थे.

इस फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें खासा तारीफें भी मिली थी. हालांकि फिल्मों में अंकुर अभी खासा नाम नहीं कमा सके हैं लेकिन जब बात ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की आती है तो वो एक जाना-माना चेहरा हैं.

Post navigation

Previous: बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का लिया फैसला :आईबीए और बैंक यूनियन
Next: तमिलनाडु में 6 हजार नए मामले आए सामने एक दिन में 518 की मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.