Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तमिलनाडु में 6 हजार नए मामले आए सामने एक दिन में 518 की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

तमिलनाडु में 6 हजार नए मामले आए सामने एक दिन में 518 की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

देश में महाराष्ट्र के बाद सबसे तेजी से कोरोना वायरस के मामले तमिलनाडु में सामने आए हैं. तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस के 5849 नए मामले आए और रिकॉर्ड 518 मौतें दर्ज की गई.

अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 86 हजार हो गई है. वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 3144 हो गई.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 51,765 हो गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है.

4913 मरीजों को ठीक होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,31,583 हो गई.

राज्य में कोविड-19 के 5849 नए मामले सामने आए जिससे यहां इसके कुल मामले बढ़कर 1,86,492 हो गए.

भारत में बुधवार को कोविड-19 के 45,720 नए मामले और 1,129 मौतें दर्ज की गईं. इसके साथ ही देश में संक्रमण की संख्या सवा 12 लाख के पार पहुंच गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या 12,38,635 पहुंच चुकी है. वहीं 24 घंटों में हुई 1129 मौतों के साथ मृत्यू संख्या 29,861 तक पहुंच गई है.

हालांकि राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी दर बढ़कर 63.12 प्रतिशत हो गई है. अब तक 7,82,606 लोग ठीक हुए हैं जो सक्रिय मामलों की संख्या 4,26,167 से लगभग दोगुने हैं.

दुनिया के तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिनों में एक लाख मामले बढ़ रहे हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से सामने आ रहे हैं.

महाराष्ट्र 337607 मामलों और 12556 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य है. इसके बाद तमिलनाडु है. कर्नाटक कोविड-19 हॉटस्पॉट वाला नया राज्य है जहां मामलों की संख्या 75 हजार के पार हो गई है.

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्टर अंकुर राठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई
Next: इलाहाबाद HC : राम जन्म भूमि पूजन पर रोक की मांग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.