Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले 12.87 लाख लोग संक्रमित
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले 12.87 लाख लोग संक्रमित

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
3d463e5862368f94f2313e51d29f694f916d62c23684f277092ab4fc5977347f

भारत में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन के साथ मामले बढ़ते जा रहे हैं. देश में संक्रमितों की संख्या अब दस लाख के पार पहुंच गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 12 लाख 87 हजार 945 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

इनमें से 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 17 हजार 208 लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 49 हजार 310 नए मामले सामने आए और 740 मौतें हुईं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,169,172), ब्राजील (2,289,951) में हैं.

देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है.

यहां अबतक 41.69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 68 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 1,117 लोगों की मौत हुई.

वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है. ब्राजील में संक्रमण के मामले 22 लाख 89 हजार के पार पहुंच चुके हैं, जबकि 84 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3 लाख 73 हजार 379 कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 93 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज होगी रिलीज
Next: किन्नौर बॉर्डर पर अपने कब्जे वाले तिब्बत में चीन कर रहा है सड़क निर्माण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.