Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए किसान नेता की मौत, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • क्राइम
  • देश

हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए किसान नेता की मौत, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
4 police suspend

गाजियाबाद से सटे पिलखुवा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव लाखन निवासी एक किसान नेता की कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।

इस घटना के सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में काफी रोष है। मृतक के परिजनों के अनुसार रविवार रात एसओजी की टीम ने युवक को हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया था।

परिवार का आरोप है कि जब युवक पूछताछ के लिए हिरासत में था उसी दौरान पुलिस कस्टडी में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर चौकी में बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस परिजनों के आरोपों को नकारते हुए कस्टडी में मौत से इनकार कर रही है। जनाक्रोश को देखते हुए कोतवाली में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिलखुआ इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विभिन्न ऊर्जा समझौतों के तहत शर्तों का पालन करेगा भारत: सीतारमण
Next: उम्र 22 , गुनाह 60; टारगेट थीं कॉलेज की मासूम लड़कियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.