Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर के 10 थाना क्षेत्र में लगा 31 जुलाई तक लॉकडाउन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कानपुर के 10 थाना क्षेत्र में लगा 31 जुलाई तक लॉकडाउन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना सक्रमण को देखते हुए डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बड़ा फैसला लिया है. कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से रविवार रात्रि 10 बजे से 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू किया गया है.

जिलाधिकारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन , स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सिफारिश पर यह फैसला लिया है.

इन क्षेत्रों में लगा लॉकडाउन

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक चकेरी, कल्याणपुर नौबस्ता, बर्रा, फीलखाना, गोविंद नगर, काकादेव, शहर कोतवाली, ग्वालटोली, स्वरूप नगर में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा.

इन क्षेत्रों में सब्जी, दूध, ब्रेड और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी. रविवार देर रात से लागू आदेश 31 जुलाई रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा.

इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा.

इससे पहले कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन लगाया गया था.

डीएम ने बताया था कि 26 जुलाई तक इन थानाक्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा.

गौरतलब है कि कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3844 है. जबकि 1842 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं

जबकि 173 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है. फ़िलहाल जिले में 1819 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज
Next: ओलिविया डी हैविलैंड ने 104 साल में कहा दुनिया को अलविदा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 21 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.