Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भोपाल में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण प्राइवेट होटल्स बने क्‍वारंटीन सेंटर
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य

भोपाल में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण प्राइवेट होटल्स बने क्‍वारंटीन सेंटर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
74743752

राजधानी भोपाल में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब प्राइवेट होटल्स को भी क्‍वारंटीन सेंटर बना दिया गया है. इसके लिए शहर के 16 होटलों चयन किया गया है.

फिलहाल कोई बड़ा होटल इसमें शामिल नहीं है, क्योंकि उनका किराया बहुत ज़्यादा है. क्‍वारंटीन सेंटर बनाए गए होटल्स के लिए लोगों को तय किराया देना होगा.

भोपाल में निजी होटलों के साथ एमपी टूरिज्म ने भी प्रदेश भर में अपने चुनिंदा होटलों में क्‍वारंटीन की सुविधा शुरू की है. ये होटलें उज्जैन, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर में हैं.

शहर के 16 होटलों को क्‍वारंटीन सेंटर बना दिया गया है. यहां एक दिन का किराया 800 से लेकर 3000 तक तय किया गया है. 16 होटलों में 1000 बेड की व्यवस्था रहेगी.

इन होटलों में कोरोना की गाइडलाइन और सरकारी आदेश के तहत व्यवस्था रहेगी. भोपाल को छोड़कर दूसरे जिलों के प्रशासन ने प्राइवेट होटलों को इसके लिए परमिशन नहीं दी है.

सिर्फ दूसरे जिलों में MPT को अपने होटलों को क्‍वारंटीन सेंटर बनाने की इजाज़त है.शासन-प्रशासन के नियमों के तहत होटलों के अंदर व्यवस्था की जाएगी.

प्रशासन ने लग्जरी और बड़े होटल को इसमें शामिल नहीं किया है, क्योंकि इन होटलों का किराया बहुत ज्यादा है.

जो लोग इन होटलों में क्‍वारंटीन होंगे उन्हें प्रशासन की ओर से तय किए गए पैसे होटल को देने होंगे. इस पैसे में खाने का पैसा भी शामिल होगा. सरकार की तरफ से निशुल्क क्‍वारंटीन सेंटर की व्यवस्था भी है.

लेकिन जो लोग इन क्‍वारंटीन सेंटर में नहीं रहना चाहते, उनके लिए इन होटलों का इंतज़ाम किया गया है.

Post navigation

Previous: बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को अब बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने हाई कोर्ट में दी चुनौती : राजस्थान
Next: यूपी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.