Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rain_1588072619_618x347

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इनमें पश्चिमी यूपी से लेकर बुन्देलखण्ड और तराई के जिले शामिल हैं. अनुमान के मुताबिक, इन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

साथ ही आकाशीय बिजली का भी खतरा है. पश्चिमी यूपी के जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गयी है वे हैं – मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर.

इसके अलावा तराई के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है वे हैं – श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत.

बुन्देलखण्ड के जिलों के लिए इस सीजन में पहली बार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ये जिले हैं – बांदा, हमीरपुर, झांसी और जालौन. इसके अलावा कानपुर नगर और देहात, औरैया और कन्नौज

अनुमान के मुताबिक बुधवार 29 जुलाई से ज्यादा बारिश गुरुवार 30 जुलाई को संभव है. 30 जुलाई को इनमें से कुछ जिलों में 100 मिमी से भी ज्यादा बारिश हो सकती है.

29 जुलाई को वाराणसी, देवरिय़ा, गोरखपुर, मऊ और बलिया में भी भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी

है कि इस दौरान इन शहरों में भारी बारिश से जलजमाव की समस्या खड़ी हो सकती है. साथ ही बिजली सप्लाई और यातायात में भी बाधा आ सकती है.

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके अलावा मानसून की लाइन अभी हिमालय में है जिसके जल्द ही नीचे उतरने की संभावना है.

इन दोनों कारणों के चलते ही भारी बारिश की संभावना पैदा हुई है.तराई के कई जिलों खासकर बलरामपुर, श्रावस्ती और कुशीनगर में जलभराव की समस्या पहले से ही खड़ी है.

हजारों लोग प्रभावित हैं. ऐसे में भारी बारिश होने से इन जिलों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. नदियों का कम होता जल स्तर फिर से बढ़ सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भोपाल में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण प्राइवेट होटल्स बने क्‍वारंटीन सेंटर
Next: उत्तर प्रदेश : अपहरण और फिरौती की घटनाओं पर डीजीपी मुख्यालय हुआ सख्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.