Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आश्रमों को गिराने की तैयारी शुरू : शिवराज सरकार आई एक्शन में
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आश्रमों को गिराने की तैयारी शुरू : शिवराज सरकार आई एक्शन में

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा पर एक्शन की तैयारी है. इसको लेकर प्रशासन ने उनके आश्रमों को नापना शुरू कर दिया है.

इंदौर के साथ कई जिलों में उनके आश्रम बताए जा रहे हैं. दो आश्रमों की वीडियोग्राफी और नपती की गई है. इस नपती के दौरान प्रशासन को सरकारी जमीन पर कब्जा मिला है. इन आश्रमों को गिराने की तैयारी की जा रही है.

कंप्यूटर बाबा 26 विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं. प्रशासन ने कंप्यूटर बाबा के दो आश्रमों की वीडियोग्राफी के साथ नपती कराई है.

प्रशासन की तरफ से जब पड़ताल की गई तो पता चला कि जो आश्रम बनाए गए हैं, उनके निर्माण में सरकारी जमीन भी है. यानी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर आश्रम बनाया गया है.

कंप्यूटर बाबा ने दी चेतावनी

कंप्यूटर बाबा ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार आश्रमों पर कार्रवाई करेगी तो साधु संतों के साथ मुख्यमंत्री निवास के बाहर धुनी रमाकर बैठ जाएंगे.

उन्होंने कहा कि साधु संत हमेशा सत्य के साथ रहे और उनकी आवाज को कोई नहीं दबा सकता है. यदि सरकार ने उनके मठ मंदिरों पर नजर डाली तो उसका परिणाम ठीक नहीं होगा. संत समाज इसका विरोध करेगा.

सरकार के खिलाफ प्रचार प्रसार करने वाले कंप्यूटर बाबा के खिलाफ प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया था. उन्होंने कहा था

कि यदि कंप्यूटर बाबा को राजनीति करनी है तो संतों का चोला उतार दें और सियासी मैदान में उतर आएं. संतों की आड़ में राजनीति करना ठीक नहीं है.

कमलनाथ सरकार की कर रहे तारीफ

कंप्यूटर बाबा ने ग्वालियर से लोकतंत्र बचाओ यात्रा शुरू की थी. यह यात्रा उन विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है, जहां पर उपचुनाव होना है.

कंप्यूटर बाबा जनता के बीच जाकर कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं और शिवराज सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना का कहर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट,उनकी पत्नी Corona पॉजिटिव
Next: कल्याण सिंह ने राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर कही ये बड़ी बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.