Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पिछले 24 घंटे में लखनऊ पर जारी रहा कोरोना का कहर 262 मामले आए सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटे में लखनऊ पर जारी रहा कोरोना का कहर 262 मामले आए सामने

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से 33 और लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस दौरान संक्रमण के 3576 नए मामले सामने आए हैं. अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 74704 हो गई है.

प्रदेश में 29997 एक्टिव केस हैं. उत्‍तर प्रदेश में 45807 लोग उपचारित कर डिस्चार्ज किये गए हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना से 1530 लोगों की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित 33 और लोगों की मौत हो गई. लखनऊ और कानपुर नगर में सबसे ज्यादा पांच-पांच मरीजों की मौत हुई है.

इसके अलावा झांसी में तीन बस्ती में दो जबकि गौतम बुद्ध नगर, बरेली, गोरखपुर, हापुड़, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थ नगर, कन्नौज,

बिजनौर, इटावा, रायबरेली, शामली, प्रतापगढ़, हमीरपुर और अंबेडकर नगर में एक एक मरीज की मृत्यु हो गई. इस प्रकार प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1530 हो गई है.

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 3570 नए मरीजों के बारे में पता लगा है. इनमें लखनऊ में सबसे ज्यादा 262 मामले सामने आए हैं.

इसके अलावा कानपुर में 260, गोरखपुर में 177, बरेली में 162, प्रयागराज में 150, मुरादाबाद में 144, भदोही में 103 और बलिया में 100 नए मरीजों का पता लगा है.

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1287 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए. प्रदेश में अब तक 45807 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. राज्य में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 29997 है.

इसके पहले राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय पृथक वार्ड में 30008 लोगों को रखकर उनका इलाज किया जा रहा है.

इसके अलावा फैसिलिटी क्‍वारंटाइन में इस समय 3160 लोग हैं जिनके सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जा रही है. जांच के बाद जैसी स्थिति होगी उसके हिसाब से उनकी चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल 87754 नमूने की जांच की गई इनमें से 52195 एंटीजन से और बाकी जांच ट्रूनेट व अन्य माध्यम से की गई.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 2120843 सैंपल्‍स की जांच की जा चुकी है. जिलों के द्वारा प्रयोगशालाओं को लगातार सैंपल भेजे जा रहे हैं और कल भी जिलों के जरिए प्रयोगशालाओं को 35163 नमूने भेजे गए थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अयोध्या सीमा पर वाहनों की चेकिंग हुई शुरू ,हाई अलर्ट जारी
Next: क्या अनलॉक 3 में भी नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो जाने पूरी खबर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.