Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके पर दागे रॉकेट
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके पर दागे रॉकेट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने उसके आबादी वाले इलाकों में रॉकेट से हमला किया है जिसमें 9 आम नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 50 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए अफगान बलों को पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक जिले के आबादी वाले इलाके में रॉकेट दागे हैं. इस हमले में मारे गए लोगों में महिलाऐं और बच्चे भी बताए जा रहे हैं.

इससे कुछ ही घंटो पहले अफगानिस्तान में गुरुवार देर शाम हुए एक कार बम धमाके में 8 लोग मारे गए हैं जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं. ये बम धमाका अफगानिस्तान के मध्य लोगार प्रांत में एक कार के जरिए अंजाम दिया गया था.

इस बम धमाके के पीछे तालिबान का हाथ बताया जा रहा है हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.अफगान सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है

कि देश के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल मोहम्मद यासिन जिया लेवी ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए देश के सभी सैन्य बलों, खासकर 205 अटल, 201 सलाब और 203 थंडर कैंपों को पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया है.

भारी हथियारों से अफगान बलों को लैस किया जा रहा है और अफगान सेना की तरफ से भी बड़ी कार्रवाई देखी जा सकती है.अफगान रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मोहम्मद यासिन जिया के नेतृत्व में वायु सेना और विशेष बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है

और यदि पाकिस्तानी सेना अफगान सरजमीं पर अपने रॉकेट लॉन्चरों को जारी रखती है, तो उसे अफगान सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री मुमताज आज अपना 73 वां जन्मदिन मना रही
Next: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप बोले TikTok के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.