Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्यप्रदेश : गुना में दलित किसान मारपीट मामले में मुख्यमंत्री शिवराज ने कलेक्टर व एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मध्यप्रदेश : गुना में दलित किसान मारपीट मामले में मुख्यमंत्री शिवराज ने कलेक्टर व एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

मध्यप्रदेश के गुना में दलित किसान के साथ मारपीट करने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर एस विश्वनाथन और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था, लेकिन कुछ ही दिन बाद अब सरकार ने विश्वनाथन को एमडी का तोहफा दिया है.

सरकार ने विश्वनाथन को पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया है. राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश शासन में उप सचिव और 2008 बैच के आईएएस अधिकारी एस विश्वनाथन को पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया है. यह वही अधिकारी है जिन्हें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हटाया था.

विश्वनाथन गुना के कलेक्टर थे और उनके कार्यकाल के दौरान दलित किसान परिवार के साथ पुलिस ने मारपीट की थी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया था और कलेक्टर के साथ गुना एसपी को भी हटाया था.

गुना की इस घटना पर जमकर सियासत हुई थी, लेकिन अभी घटना को ज्यादा समय नहीं हुआ है और सरकार ने विश्वनाथन को पर्यटन विकास निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.

दलित किसान परिवार से मारपीट का मामला गुना जिले में 15 जुलाई को सामने आया था. गुना जिले के जगनपुर में कॉलेज के लिए आरक्षित जमीन पर स्थानीय भू-माफिया गब्बू पारदी द्वारा अवैध कब्जा किया गया था.

कब्जे की जमीन को गब्बू पारदी ने बटाई पर राजकुमार अहिरवार को दे रखा था. कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान राजकुमार अहिरवार और उसकी पत्नी ने कार्रवाई का विरोध किया.

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस की पिटाई के बाद राजकुमार अहिरवार एवं उसकी पत्नी ने जहर खा लिया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में LPG Gas cylinder की कीमत हुई 594 रुपए : LPG के नए दाम
Next: कोरोना का कहर लगातार जारी अब शिमला में बढ़ते मामलो को देखते हुए बॉर्डर पर सख्ती की मांग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.