Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की थैरेपिस्ट का बड़ा खुलासा
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की थैरेपिस्ट का बड़ा खुलासा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sushant-singh-rajput-therapist-reveals-he-had-severe-paranoia-with-bi-polar-disorder-2-1596308771

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पहले इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स के साथ होने वाले भेदभाव पर बहस चली.

वहीं सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. इनमें से एक आरोप ये भी है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत को बिना जांच के ही डिप्रेशन की मेडिकेशन देती थीं.

वहीं अब इस मामले पर सुशांत की थेरेपिस्ट से बात करने का दावा किया जा रहा है. इस दावे में ये भी कहा गया है कि सुशांत की थेरेपिस्ट ने रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करते हुए ये माना है कि वो सुशांत की सबसे मजबूत सपोर्ट थीं.

सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन को लेकर अलग ही बहस छिड़ी हुई है. बीते दिनों सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक न्यूज चैनल में ये कह दिया था कि सुशांत बिलकुल भी डिप्रेस्ड नहीं थे.

वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो सुशांत की थेरेपिस्ट डॉक्टर सुजैन वॉकर ने खुद आगे आकर उन्हें डिप्रेशन होने की बात कंफर्म की है. इस रिपोर्ट में थैरेपिस्ट से बातचीत के एक वीडियो का हवाला दिया गया है.

रिपोर्ट की मानें तो सुशांत की थेरेपिस्ट ने कहा कि सुशांत वाकई काफी सीरियस कंडीशन में थे और रिया ने मुश्किल वक्त में उनका सपोर्ट बनीं.

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर वॉकर ने कहा कि सुशांत डिप्रेशन और बॉयपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल्स तक चल रही बहस में कई तरह की गलत बातें फैलाई जा रही हैं, इसलिए मुझे सामने आना पड़ा.

मैं सुशांत और रिया से कई मौकों पर मिली. 2019 में नवंबर-दिसंबर में और फिर इस साल जून में भी मैंने रिया से बातचीत की थी.

इस रिपोर्ट की मानें तो डॉक्टर ने ये भी माना कि ‘रिया चक्रवर्ती उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट रहीं और उन्होंने सुशांत की केयर भी की.

पहली बार मैं जब उनसे कपल के तौर पर मिली तो रिया द्वारा सुशांत के लिए दिखाई गए सपोर्ट और केयर से काफी इंप्रेस हुई.

उन दोनों के बीच प्यार दिखाई देता था. रिया ना सिर्फ उनके एपॉइंटमेंट देखती थीं बल्कि उनके अंदर इन्हें अटेंड करने का साहस भी जगाती थीं’.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस : देश में 17 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित
Next: कोविड-19 : रोगियों की संख्या के मामले में दिल्ली का स्थान 12वां

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.