Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग : लखनऊ और कानपुर के आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मौसम विभाग : लखनऊ और कानपुर के आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
luc_1594008222

सोमवार के लिए मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक पूर्वांचल और तराई के लगभग दर्जनभर जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है. लखनऊ और कानपुर के आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

अगले कुछ घंटों में जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है वे हैं – औरैया, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर नगर और देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में यूं ही मिली जुली बारिश होती रहेगी. बादलों का आना जाना लगा रहेगा. हालांकि भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया गया है.

पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक आज सोमवार के दिन अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन इतनी नहीं कि कोई अलर्ट जारी किया जा सके.

या जिससे किसी तरीके का कोई खतरा पैदा हो सके. हालांकि बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और गोरखपुर जैसे जिलों में बारिश होने से मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

बता दें कि इन सभी जिलों में जलभराव की भीषण स्थिति है. ऐसे में और बारिश होने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी. बलरामपुर में तो राप्ती नदी की कटान से कई गांव पर खतरा मंडरा रहा है.

बस्ती में भी नदी की कटान का अंदेशा बना हुआ है. तराई और पूर्वांचल की ओर से बहने वाली ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल रही हैं. हालांकि धीरे-धीरे वाटर लेवल नीचे भी आ रहा है.

बहुत कम बार ऐसा हुआ है कि इस मानसूनी सीजन में ऐसा कोई दिन गुजरा हो जिस दिन प्रदेश में कहीं भी बारिश मौसम विभाग ने दर्ज न की हो. रविवार का दिन ऐसा ही रहा.

प्रदेश के किसी भी जिले में इतनी बारिश नहीं हुई जिसे दर्ज किया जा सके. कुछ जिलों में छिटपुट बूंदें जरूर बरसी. बाकी सभी जिलों में कोई बारिश नहीं हुई. हालांकि मौसम विभाग ने रविवार की सुबह पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया था.

बारिश न होने की वजह से लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा. आज सोमवार सुबह से ही लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है.

Post navigation

Previous: दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर भूमि पूजन पर उठाए सवाल
Next: 3 अगस्त आज रक्षाबंधन का त्योहार शुभ मुहूर्त का होता विशेष महत्व आइये जानते है।

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.