Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कर्नाटक:भारी बारिश से बन रहे बुरे हालात कई जिलों में घोषित हुआ रेड अलर्ट
  • देश
  • मुख्य समाचार

कर्नाटक:भारी बारिश से बन रहे बुरे हालात कई जिलों में घोषित हुआ रेड अलर्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. कोरोना से जूझ रहे लोग अब बाढ़ का भी सामना करने को मजबूर हैं.

राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. यही कारण है कि राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर बनाए रखी है.

खुद सीएम बीएस येदियुरप्पा कोरोना वायरस का इलाज कराते हुए भी अस्पताल से ही इस पर नजर बनाए हुए हैं.राज्य की स्थिति को देखते हुए सीएम येदियुरप्पा ने मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर से फोन पर बातचीत कर आपातकालीन राहत के लिए 50 करोड़ की राशि जारी करने का निर्देश दिया है.

राज्य के कई जिले इस वक्त भारी से भारी बारिश से जूझ रहे हैं साथ ही जिला कलेक्टर को भी निर्देश दिया गया है कि स्थिति पर नजर बनाए रखें.

राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक जो कि खुद होम क्वॉरांटीन में हैं, उन्होंने भी सारे जिला डिप्टी कमिश्नरों से फोन पर बातचीत कर तत्काल कदम उठाने को कहा है. पिछले साल महाराष्ट्र के साथ सही समन्वय नहीं होने के कारण उत्तरी कर्नाटक को भारी बाढ़ से जूझना पड़ा था. यही कारण है कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बांध के पानी को छोड़ने के लेकर महाराष्ट्र से भी बातचीत की है.

कर्नाटक सरकार ने कोडगु, उडुपी, उत्तर कन्नडा, दक्षिण कन्नडा, शिवामोगा, चिकमंगलूर और हासन जिले में रेड अलर्ट जारी किया है. बाढ़ संभावित जिले में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात कर दिया गया है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

कोडगू, बेलगावी, हुबली, धारवाड़ में स्थिति बिगड़ रही है और राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बनते दिख रहे हैं. भारी बारिश के चलते कावेरी बेसिन के बांध में पानी का भारी प्रवाह होने की आशंका है.

बेलगावी में मार्कण्डेय नदी, मालप्रभा, घटप्रभा, दूधगंगा और कृष्णा नदी उफान पर है. इन नदियों के आस-पास के हिस्से पानी में डूब गए हैं.

हासन जिले के अलूर और सकलेश्वर तालुक में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है जबकि फसलों तो भी भारी नुकसान पहुंचा है. तटीय इलाकों उत्तर कन्नडा,

उडुपी, दक्षिण कन्नडा में भी भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. माल नाड़ क्षेत्र शिवामोग्गा, कोडागु, हासन और चिक्कमगलुरू में भी भारी बारिश हो रही है. सड़क जाम है और जल भराव से लोग परेशान है.

Post navigation

Previous: अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के जबरदस्त प्रबंध SPG के हाथों में सुरक्षा व्यवस्था बॉर्डर किए गए सील
Next: बांदा में प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया दोनों की मौत चार गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.